Tuesday, January 14, 2020

मेरी संक्रांति दूर करो

मेरी भावनाओं की एक 
पतंग 
तुम्हारे दिल की 
छत पर 
कब से अटकी पड़ी है 
उसकी छुड़ैय्या
दे दो
मेरी भी संक्रांति 
मना दो 

- कुमार अनेकांत 
१४/०१/२०२०
मकर संक्रांति

Thursday, January 2, 2020

हमारा हमसे ही अन्याय

हमारा हमसे ही अन्याय 

हम 
अक्सर 
अप्रमाणिक व्यक्ति की 
उस बात को 
जल्दी 
प्रमाण मान लेते हैं 
जो वह 
हमें 
हमारे ही मित्र के
खिलाफ भड़काने 
के लिए 
कहता है ।

 ©कुमार अनेकांत
३/१/२०२०

Tuesday, October 22, 2019

यहां हर शख्स पत्रकार है

फेसबुक वॉट्सएप 
यूट्यूब का दरबार है 
न सलीका‌ न शऊर
हर शख्स पत्रकार है 

सेठ जी हैं संपादक संपादकीय पढ़ पाते नहीं  
क्या छपा है उनके नाम से 
विचार कर पाते नहीं 

प्रवचन जिनके छपते 
वे संत कभी लिखते नहीं 
आत्मकथा उनकी भी छपी
जो पत्र लिख सकते नहीं 

कौन कर रहा यह सेवा 
क्या पता कर सकते नहीं 
नमन उन अनजाने लेखकों को
जो नाम पा सके ही नहीं

कुमार अनेकांत

Monday, September 9, 2019

चिंता मत करो ISRO

चिंता मत करो ISRO

संपर्क
..............

मेरे दिल का
चंद्रयान
भी मेरे चांद
पर गिर गया था
और मेरा मुझसे ही
संपर्क टूट गया था
वो मजबूत था
इसलिए टूट कर बिखरा नहीं
और इसीलिए
मुझे तो आज वर्षों बाद
भी संपर्क की
पूरी उम्मीद है
तुम मुझ तक
कभी नहीं पहुंचे
पर
मैं तुम तक जरूर
पहुंचूंगा

-  कुमार अनेकांत

Friday, August 16, 2019

Bill

एक बिल मेरा भी
तुम्हारे दिल की राज्यसभा में
वर्षों से लटका पड़ा है
उसे पास करा दो

Tuesday, July 23, 2019

अपनाष्टक

*अपनाष्टक*

दुख की काली बदली छायी,
न खुशियों की कोई बात है ।
अवसाद भरी इस महफिल में ,
अब हर कोई नाराज़ है ।।१।।

मन अच्छा हो तो हम ढूढें,
रोज बहाने मिलने के ।
मन कच्चा हो तो हम ढूढें,
रोज बहानें लड़ने के ।।२।।

छोटी छोटी बातों में ,
तिल का ताड़ बनाते हम ।
व्यर्थ सभी अध्यात्म है दिखता,
यदि साथ नहीं रह पाते हम ।।३।।

अपनों को विस्मृत करके हम ,
औरों को गले लगाते हैं ।
उनसे मिलते मुस्काते हैं ,
बस अपनों में छल दिखलाते हैं ।।४।।

अपना ही है प्रतिद्वंद्वी ,
गैर सहयोगी दिखते हैं ।
अपने ठगे जाते हैं अब तो ,
गैर ही मजे उड़ाते हैं ।।५।।
भाग्य बंधा है जिनसे अपना ,
कैसे भी उनसे बोलो तुम ।
संवादों को जारी रखो,
उसकी भूलों को भूलो तुम ।।६।।

कल तक जो था जान छिड़कता ,
अचानक क्यों बेरुखा
दिखता है ?
कुछ तो मजबूरी का मारा होगा ,
वरना क्यों बेवफा लगता है ?।। ७ ।।

है खुद से ही परेशान सजन वो ,
और बदला तुमसे लेता है  ।
जब हार जाता है इंसा दुनिया से ,
विक्षिप्त अपनों को करता है ।।८।।

पर में अपनापन करके ही ,
हम संतुष्ट हो लेते हैं ।
अपन, अपने को करके विस्मृत ,
हम अपने को छलते हैं ।।

  -  कुमार अनेकांत
२४/०७/२०१९

चाहो तो ......

चाहो तो ......

चाहो तो
बह भी सकते हो
चाहो तो तैर भी
सकते हो
वक्त एक
नदी की धार
जैसा है
हमारे पूर्व कर्मों के
फलों की
कतार जैसा है

बहोगे तो वही होगा
जो तकदीर में होगा
तैरोगे तो तकदीर
लिख भी सकते हो

भुजाओं में हो ताकत
तो लड़ भी सकते हो
धारा से बगावत
कर भी सकते हो

बहाव तेज हो तो
बहाता है
अच्छे अच्छों को
मगर लड़ता है मनुज
यह मानकर कि
तुम धारा मोड़ सकते हो

चाहो तो भरोसे
बहाव के
खुद को छोड़ सकते हो
और चाहो तो
खुद ये बंधन
तोड़ सकते हो

     - कुमार अनेकांत©
२३/०७/२०१९