Friday, August 14, 2020

स्वतंत्रता दिवस

आज भारत को इंडिया से आजादी चाहिए ।
दे सकते हैं .....?
निज भाषा उन्नति अहैं... 
कर सकते हैं ?
संस्कृत को राष्ट्रीय भाषा 
कह सकते हैं ?
अपने ही घर में 
सर उठा कर 
जी सकते हैं ?
बंदे मातरं को
राष्ट्रीय अभिवादन 
बोल सकते हैं ?

क्या खुद की 
आजादी को 
जी सकते हैं ?

यदि हाँ 
तो 
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक 
शुभकामनाएं 
अन्यथा 
चलो मिलकर 
सिर्फ औपचारिकता 
निभाएं ।

कुमार अनेकान्त 
15/08/2020

No comments:

Post a Comment